जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई
रास्ते में किसी भी तरह के जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहर में आने वाले सभी मार्गों व सभा स्थल की तरह जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। उधर, मुख्यमंत्री के चुनावी सभा स्थल के आसपास के मोहल्ले के सभी गलियों में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। हर गली पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीएम के आगमन के पूर्व मोहल्लेवासियों की आवाजाही बंद रहेगी।
चुनावी रैली के दौरान बैरिया से माल्देपुर मोड़ जाने वाले वाहन भृगुमंदिर तिराहे से मालगोदाम तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। माल्देपुर से बैरिया जाने वाले वाहन मालगोदाम चौराहा से रामलीला मैदान, भृगु मंदिर तिराहे से बैरिया निकाल जाएगा। बड़े वाहनों चिरईयां मोड़ से रेवती, सहतवार, सुखपुरा, गड़वार होते फेफना से रवाना किए जाएंगे। बैरिया से जनसभा में आने वाले वाहन जगरनाथ तिराहे से मेला मैदान में पार्किग होंगे। गौशाला वाले बंधे पर बसें रुकेगीं। छोटे वाहन भृगु मंदिर के पूर्व बाम्बे मैटेरियल, भृगु मंदिर परिसर में पार्किग होंगे। रसड़ा, चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड़, रतसर, नगरा से आने वाले वाहन रामलीला मैदान, मालगोदाम रेलवे परिसर में पार्किग होंगे। वीआईपी वाहन एलडी कालेज मैदान में खड़े होंगे। टीएसआई राकेश सिंह ने बताया कि सहतवार, रेवती व बांसडीह वाले वाहन दोनों तरफ खड़े होंगे। एलडी कॉलेज के सामने वाले मैदान में बाइक खड़ी होंगी।