उभांव पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। बाइक सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नितिश सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी थाना खामपार (देवरिया) के दाहिने पैर में गोली लगी एवं एक अन्य बदमाश विकास सोनकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पूछताछ के दौरान घायल बदमाश नितिश कुमार सिंह ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितंबर को उभांव थाना क्षेत्र में महिला अध्यापिका राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीनी तथा उसके एक घंटे बाद साहूंपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली तथा देवेंद्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस घायल बदमाश नितिश सिंह का इलाज सदर अस्पताल में करवाने के लिए भर्ती किगा गया है। बदमाश के बाद बाइक मोबाइल के अलावा 12,530 रुपये बरामद हुए । भागे हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है।