यूपी के बलिया में यह मामला हुआ है। गंभीर रूप से घायल युवक आरोपी को गाली देने से मना कर रहा था। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया। चीख-पुकार सुन परिजन पहुंचे तो वह माैके से भाग निकला।
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया गांव में दरवाजे पर बैठे एक युवक को पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक वहीं गिर पड़ा, परिजन जबतक कुछ समझते आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
परिजनों ने उपचार के लिए घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुलौरा मठिया गांव निवासी राजू राजभर बीती शाम को दरवाजे पर बैठकर लिट्टी बना रहा था। उसी दौरान उनका पड़ोसी लाल मोहन राजभर दरवाजे पर आकर गाली देने लगा। विरोध करने पर चाकू से सीने पर चार वार कर भाग निकला। खून से लथपथ राजू अचेत होकर गिर पड़ा।