फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्रों के निर्धारण में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और उनके निर्धारण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कुल 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में एक लाख 12 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी या कमी किए जाने को लेकर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का जायजा लें। यदि किसी परीक्षा केंद्र को जोड़ने, हटाने अथवा केंद्र निर्धारण में किसी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है तो उसका स्पष्ट सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी एसडीएम को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर जनपद की रिपोर्ट तैयार कर यूपी बोर्ड को भेजी जा सके।
साथ ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। बता दें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 149 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। इसमें से 19 हटाते हुए एक बढ़ाने का प्रस्ताव प्रशासन की तरफ से है। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें