फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर आउट

Tue, 01 Mar 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा-भीमपुरा क्षेत्र में हाईस्कूल अंग्रेजी का प्रथम प्रश्नपत्र मंगलवार को परीक्षा से दो घंटे पहले आउट हो गया। उसकी हल कार्बन कॉपी 500 से 2000 रुपये में बिकने लगी थी।
विज्ञापन


हल कार्बन कॉपी कोड नंबर 817(सीएल) के प्रश्नपत्र से करीब 80-90 फीसदी तक मिल रही थी। इस बारे में डीआइआईओएस का कहना था कि परीक्षा से पहले हल कार्बन कॉपी बेचे जाने की बात पूरी तरह गलत है। इस तरह का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।


मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। पर नगरा-भीमपुरा क्षेत्र में परीक्षा से दो घंटे पहले भोर में पांच बजे से ही प्रश्नपत्र कोड संख्या 817 (सीएल) की हल कार्बन कॉपी बिकने लगी थी।
विज्ञापन


 इसकी सूचना पर उड़ाका दल क्षेत्र में पहुंचा जरूर कुछ हाथ नहीं लगा। डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने इस तरह के किसी मामले से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि कहीं से भी परीक्षा शुरू होने से पहले हाईस्कूल अंग्रेजी प्रथम प्रशभनपत्र की हल कार्बन कॉपी बिकने की सूचना नहीं है। यह मात्र नकल माफियाओं द्वारा फैलाई गई अफवाह है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें