बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए इस बार पूरे जिले को छह जोन और 36 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 18 सचल दल का गठन किया गया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर गठित उड़ाका दल की टीम भी बलिया में छापमारी करेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए 6 जोनल, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 177 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर अधिकरी पूरी मुस्तैदी से जमे रहेंगे। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम रविंद्र कुमार ने ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिले में 177 केंद्रों पर करीब एक लाख 38 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देगें। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी।
अतिसंवेदनशील घोषित हुआ जिला
यूपी बोर्ड द्वारा इस बार बलिया जनपद को अति संवेदनशील जनपद की श्रेणी में रखा गया है। यही कारण है कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए थ्री लेयर सुरक्षा का ताना-बाना बुना गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पहले लेयर में एसटीएफ, दूसरे लेयर में एलआईयू और तीसरे लेयर में स्थानीय पुलिस का सुरक्षा घेरा रहेगा।
जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद