फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: बेल्थरारोड में पिकअप ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा, मौके पर ही मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 24 Jun 2023 02:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी इजहार कुरैशी (58) सुबह चाय पीकर हीरो पुक पर सवार हो बकरा खरीदने के लिए मधुबन मार्ग होकर अखोप की ओर जा रहा था कि मधुबन की ओर से गोवंश से लदी तेज गति की पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप व बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार इजहार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्थरारोड में मधुबन मार्ग पर शनिवार को सुबह तेंदुआ ग्राम के पास गोवंश से लदी पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को थाने लेकर चली गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia News: आंगन में सो रहे अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला, वाराणसी के लिए रेफर, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


बताया जाता है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी इजहार कुरैशी (58) सुबह चाय पीकर हीरो पुक पर सवार हो बकरा खरीदने के लिए मधुबन मार्ग होकर अखोप की ओर जा रहा था कि मधुबन की ओर से गोवंश से लदी तेज गति की पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप व बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार इजहार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह देख पिकअप चालक वाहन छोड़ भाग निकला। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजने के बाद पिकअप को बरामद कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें