फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे की खोप में बेहोशी हालत में मिला अज्ञात युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उदहां में शुक्रवार की सुबह भूसे के खोप में एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला। किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत गांव के एक युवक ने उसका फोटो वायरल कर पुलिस प्रशासन से सहायता की मांग की। इसकी जानकारी होते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश युवक को एंबुलेंस से जिला हास्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उदहां गांव निवासी मदन यादव के भूसे की खोप में उधर से गुजर रहे लोगों ने एक 25 वर्षीय युवक को बेहोशी हालत में पड़ा हुआ देखा। यह सूचना पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते गांव व आसपास के गांवों के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन कोरोना के डर से कोई आदमी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तभी गांव के ही एक युवक ने उसका फोटो वायरल कर पुलिस प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। युवक कहां का रहने वाला है? खोप में कैसे पहुंचा? इन सवालों का जवाब युवक के होश में आने के बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें