फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेढ़ महीने में 22वीं बार जला भूमिगत केबल

विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप जला भूमिगत विद्युत केबल।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित भूमिगत विद्युत केबल बुधवार को एक बार फिर जल गया। पिछले डेढ़ महीने के भीतर 22वीं बार केबल जला है। इससे दियारा क्षेत्र के 12 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर हाल ही में सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज के छात्र नेता नितेश कुमार सिंह ने छात्रों के साथ विद्युत वितरण खंड-4 कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जर्जर केबल को तत्काल बदलने की मांग की गई थी। इंटक अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि वर्षों पुरानी भूमिगत केबल पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके कारण बार-बार फॉल्ट हो रहा है। सहायक अभियंता हंसराज यादव ने बताया कि केबल बदलने के लिए रेलवे प्रशासन से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें