फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार तीन बच्चों को रौंदा

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप हुए सड़क हादस में घायल कृष्णा को उपचार के लिए ले जाते लो
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर सड़क हादसे में बालू और सीमेंट लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राॅली ने साइकिल सवार तीन किशोरों को रौंद दिया। हादसे में तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी तीन बच्चे आकाश (12) पुत्र संजय, कृष्णा (11) पुत्र सुरेंद्र और छोटू (12) पुत्र धूपन रविवार दोपहर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बालू और सीमेंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छोटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दो अन्य घायलों आकाश और कृष्णा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्राली को में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के स्वजन उनके इलाज में व्यस्त हैं। तहरीर मिलने पर प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें