बलिया। जनपद मेें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मस्जिदों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 17 संरक्षक और मौलवियों पर मुकदमा दर्ज कर लाउडस्पीकर कब्जे में ले लिए।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन में तेज आवाज में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बांसडीह रोड थाने में उपनिरीक्षक महेंद्र रावत की तहरीर पर गोठहुली मस्जिद के मौलवी मोहम्मद शाहजहां के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। भीमपुरा थाने में उपनिरीक्षक दुर्गेश गौड़ की तहरीर पर शोधनपुर मस्जिद के गोठहुली मस्जिद के संरक्षक मोहम्मद सलीम अंसारी पर केस हुआ। सदर कोतवाली में उपनिरीक्षक आनंद मोहन उपाध्याय की तहरीर पर जमुआ मस्जिद के संरक्षक हैदर अली व उपनिरीक्षक प्रशांत दूबे की तहरीर पर उमरगंज मस्जिद के संरक्षक गुलाम अरशद और नगरा, पकड़ी रेवती थाना में भी मस्जिद के संरक्षक और मौलाना के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।