फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार साइकिल-बाइक में टक्कर मार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित सुलुई मोड़ के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बेकाबू कार साइकिल और बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में मां-बेटे सहित दंपति घायल हो गए। इसमें महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सबसे पहले साइकिल सवार सुलुई उत्तर पट्टी निवासी रीता देवी (50) पत्नी पारसनाथ व प्रदुम्मन गुप्ता (21) पुत्र पारसनाथ को टक्कर मारी। फिर बाइक सवार रामअशीष शर्मा (48) तथा बसंती देवी (43) पत्नी रामअशीष शर्मा निवासी सुलुई उत्तर पट्टी को भी टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रीता देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मऊ जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें