फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जानलेवा हमले में ममेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। स्थानीय पुलिस ने सुरेमनपुर निवासी संजीव ओझा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मामा के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर निवासी युवक संजीव ओझा से बीते दिन सहतवार थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी दो युवक की मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों युवकों ने टकरसन गांव समीप संजीव ओझा को बातचीत करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की मां सुनैना ओझा की तहरीर पर पुलिस ने दो हमलावर युवकों के खिलाफ़ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि अनीस मिश्रा पुत्र देवेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी छपीया बिसौली थाना सहतवार को हथौड़ी के साथ छाता रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें