फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक हादसे में घायल छात्रा नेता के चाचा की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन पहले सड़क हादसे में घायल रेवती थाना क्षेत्र के दिघारगढ़ निवासी छात्रनेता अमितोष सिंह पिंकू के चाचा राजेश सिंह (57) भी जिंदगी की जंग हार गए। पत्नी रीता सिंह व पुत्र राहुल कुमार सिंह का रोकर बुरा हाल रहा। 10 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी मुकेश पाण्डेय (42) पुत्र स्व.शिवानंद पाण्डेय तथा राजेश सिंह (57) एक ही बाइक से रेवती जा रहे थे। इसी बीच, पचरूखिया-रेवती मार्ग पर कूड़ा फैक्ट्री के पास उनकी बाइक पर नीलगाय छलांग लगा दी थी। इससे दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वाराणसी ले जाते वक्त मुकेश की मौत हो गई थी। वहीं, राजेश सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। सोमवार की सुबह राजेश सिंह भी जिंदगी की जंग हार गए। इस घटना से हर कोई अवाक है। मिलनसार व व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी राजेश सिंह की मौत से चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें