फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चाचा ने ईंट से वारकर की थी मासूम भतीजे की हत्या

विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी मृतक अ​भिषेक।फाइल फौटो, परिजन
विज्ञापन
बलिया। सिंगही गांव निवासी 10 वर्षीय भतीजे की हत्या उसके चाचा ने ही सिर पर ईंट से वारकर की थी। इसके बाद शव को सरयू नदी में फेंक दिया। पांच दिन बाद शव मिला था। पुलिस ने चाचा गणेश प्रजापति व उसे उकसाने के मामले में चाची अमृता प्रजापति को शनिवार को ताहिरपुर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में अभिषेक हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि 31 जनवरी की शाम को सरयू नदी में सिंगही गांव निवासी अभिषेक उर्फ मोदी का शव मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। बालक के चाचा गणेश की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। स्वाट, सर्विलांस टीम व सहतवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

एएसपी दिनेश शुक्ल ने बताया कि चाचा गणेश प्रजापित ने हत्या करने के बाद शव को छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया। घर लौट कर अभिषेक की खोजबीन करने लगा और पुलिस को अपहरण की शिकायत दी।
पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमा में हत्या सहित अन्य की धारा की बढ़ोत्तर की है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ईंट को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें