फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार और बाइक टक्कर में चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर थाना अन्तर्गत माल्दह पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर को बाइक सवार को कार ने टक्कर मार ती। इसमें सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव निवासी चाचा की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। उसको मऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बसारिखपुर निवासी जियाउल बारबर (48) अपने भतीजे नूर आलम (40) के साथ बाइक से बेल्थरारोड किसी कार्य से जा रहे थे। माल्दह चट्टी से थोड़ा आगे पुलिस चौकी के समीप कार ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिर कर चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजा। जांच के बाद डॉक्टर ने जियाउल (48) को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद नूर आलम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से उसे परिजन मऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें