फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
चितबड़ागांव। बलिया-गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित एक होटल के पास सोमवार की दोपहर सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को खींच ड्राइवर को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एक फर्म की ओर से बिजली के खंभे व तार बिछाने का काम चल रहा है। इस काम के लिए दर्जनों मजदूर बिहार के नवगछिया भागलपुर से आए हुए हैं। सोमवार की दोपहर नवगछिया जनपद भागलपुर (बिहार) निवासी पप्पू (35) टैक्टर पर सीमेंट लेकर फेफना की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह एक होटल के पास पहुंचा कि किसी गाड़ी को साइड देने में असंतुलित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर उठाया और चालक को बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें