फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीआई ने डीएम एकादश को दी मात

Sun, 21 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम एकादश व यूनियन बैंक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें यूनियन बैंक एकादश की टीम जीत गई। मैन ऑफ द मैच डीएम एकादश के अनूप सोनकर को मिला। पुरस्कार मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा लाल ने वितरित किया।
विज्ञापन

यूनियन बैंक के सौजन्य से रविवार को हुए इस रोमांचक मुकाबले में डीएम एकादश ने टास जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 143 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी यूनियन बैंक की टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के दौरान डीएम एकादश का जब दूसरा विकेट गिरा तब एक छोर पर एडीएम केपी सिंह बैटिंग पर थे। तभी पवेलियन से उनके पुत्र युवराज सिंह विकेट पर गए। दर्शकों ने पिता-पुत्र की जोड़ी पर जमकर तालियां बजाईं। हालांकि पहली ही बाल पर युवराज सिंह बोल्ड हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें