फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिर्जापुर गांव के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में मृतक मनियर थाना क्षेत्र के बड़की - फोटो : ganderbal news
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर मिर्जापुर गांव के समीप शनिवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र यादव (19) व सोनू यादव (18) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की खबर परिजनों को दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सिकंदरपुर करमौता गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (19) अपनी बुआ के लड़के सोनू यादव (18) निवासी बड़की बारी थाना मनियर के साथ शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक से सिकंदरपुर से घर की ओर जा रहे थे। दोनों युवक मिर्जापुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू यादव की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में बलिया के बजाय मऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रतनपुर के पास उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। धर्मेंद्र और सोनू की असमय मौत से दोनों गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। इस बाबत थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन व चालक की तलाश के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सिकंदरपुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में मृतक मनियर थाना क्षेत्र के बड़की- फोटो : ganderbal news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें