फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती पेट्रोल पंप पर रविवार की रात दो बाइक की टक्कर में घायल संजय वर्मा, विवेक गुप्ता की मौत हो गई। मंगलवार को वाराणसी से इनके शव घर आए। घटना में तीन अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जीराबस्ती गांव निवासी सोनू वर्मा (25), संजय वर्मा (22), अखिलेश वर्मा (16) बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। सिकंदरपुर की तरफ से बाइक से जगदीशपुर निवासी विवेक गुप्ता (25) व भृगु कुमार (21) शहर की तरफ जा रहे थे। अचानक दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें सभी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने संजय वर्मा व विवेक गुप्ता को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान जीराबस्ती गांव निवासी संजय वर्मा व जगदीशपुर निवासी विवेक गुप्ता की मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम संजय का शव घर पहुंचा। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि जीराबस्ती में सड़क दुर्घटना के बाद पांचों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया था। दो की हालत गंभीर होेन पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें