फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर/बासंडीहरोड। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर और हजौली के पास हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली नारापार निवासी सुनील सिंह (35) जिला मुख्यालय से अपने गांव के लिए बाइक से जा रहे थे। तब तक हजौली के तरफ से जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से सुनील की मौत हो र्गई। दूसरी दुर्घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार की शाम हुई। मुख्यालय के तरफ से दो बाइक एक दूसरे में टोचन करके बांसडीह के तरफ जा रही थी। इसी बीच टोचन की गई बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे पीछे चल रहे बाइक सवार की गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग जबतक घायल युवक के पास पहुंचते तबतक युवक की मौत हो गई। उधर घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक के पास मिले मोबाइल से पुलिस उसका पता जानने के प्रयास में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। युवक नीले रंग का जींस व पीले रंग का जैकेट पहने था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें