फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हादसा: आजमगढ़ डिपो की बस की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत

Sun, 12 Sep 2021 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
बस में घुसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फेफना-रसड़ा मार्ग पर रामगढ़ के समीप शनिवार की देर शाम बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में मामा-भांजे थे।  फेफना-रसड़ा मार्ग पर रामगढ़ गांव के पास बलिया से आजमगढ़ जा रही आजमगढ़ डिपो की बस से बाइक को टक्कर लग गई।

विज्ञापन


इसके चलते बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को एक युवक के पास से आधार कार्ड और एक मसाला कंपनी का आईडी कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने के कटोही गांव निवासी कृष्ण मुरारी तिवारी के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें- वाराणसी में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप: बीएचयू का चिल्ड्रन वार्ड फुल, सात संदिग्ध मिले, एक बेड पर दो बच्चों का इलाज
विज्ञापन


कृष्ण मुरारी तिवारी के परिजनों ने दूसरे युवक की शिनाख्त की। उसकी पहचान कुलदीप मिश्र निवासी सहजनवा थाना आलापुर, जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि कृष्ण मुरारी और कुलदीप आपस में मामा-भांजे थे। कृष्ण मुरारी बलिया में एक मसाला कंपनी में सेल्स अधिकारी  थे। पीड़ित परिवार के अभिमन्यु तिवारी ने फेफना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- बलिया में हादसा: बस में घुसी बाइक, दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें