फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो युवतियां लापता, जांच के लिए दो टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह तहसील क्षेत्र से दो युवतियां लापता हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में युवक ने अपनी बहन के लापता होने की शिकायत की है। युवक की बहन 9 जून को प्रायोगिक परीक्षा देने निकली थी तब से लापता है। परिजनों का आरोप है कि नोएडा निवासी प्रकाश गुप्ता उसे बंगलूरु ले गया है। युवती अपनी मां के सोने के आभूषण भी साथ ले गई है। दूसरे मामले में 16 वर्षीय किशोरी 17 जून से लापता है। परिजनों ने अरविंद राजभर पर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बांक बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों को निगरानी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें