फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलीसिमिया डे पर दान किया दो यूनिट ब्लड

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में थैलिसीमिया डे पर रक्तदान करते ब्लू क्रास आर्गनाइजेशन के सदस्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। थैलीसीमिया डे पर बृहस्पतिवार को ब्लू क्रास आर्गनाइजेशन की ओर से थैलीसीमिया रोगी को एक यूनिट ब्लड मुहैया कराया गया। हर महीने पीड़ित को एक यूनिट खून की आवश्यकता पड़ती है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है। ब्लू क्रास ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्र के नेतृत्व में थैलीसीमिया डे पर बच्चों के लिए ज्ञान प्रकाश ओझा एडवोकेट हाईकोर्ट और अनुराग ओझा ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। राजीव मिश्र ने बताया कि हर साल 8 मई को थैलीसीमिया डे मनाया जाता है। इस मौके पर हर साल हमने रक्तदान किया है। हमने अब तक 70 बार रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया है। इस मौके पर अनिमेश ओझा, लैब टेक्निशियन ज्ञानेन्द्र कुमार दुबे, राजीव कुमार, अशोक कुमार, अनुराग, संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें