फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
30 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बैरिया। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम मठ योगेंद्र गिरि चौराहे के पास पिकअप से बिहार ले जाई जा रही 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज बैरिया हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मठ योगेंद्र गिरी मठिया के समीप चौराहे वाहन चेकिंग शुरू की। तभी पिकप पहुंची। पुलिस ने पिकअप को घेर लिया। तलाशी में पिकप में प्लास्टिक से ढंक कर 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक बैरिया संजय त्रिपाठी ने बताया कि पिकअप चालक भानू प्रताप सिंह निवासी बड़का बैजू टोला, सिताबदियरा थाना रिविलगंज, छपरा बिहार और प्रदीप सिंह निवासी गोन्हिया छपरा थाना बैरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनोें ने बताया कि वे शराब बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें