बलिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 2 में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए वाट्सएप ग्रुप दी ब्लड ने अधिकारियों की अपील पर प्रतिदिन दो यूनिट ब्लड डोनेट करने का निर्णय लिया है। ग्रुप के सदस्य आने वाले 31 मई तक ये अभियान जारी रखेंगे।
ग्रुप एडमिन सिद्धार्थ कुमार जायसवाल ने बनाया कि कोविड-19 के प्रभारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने ग्रुप के सदस्य अनुज सरावगी से बातचीत की और समस्या बताई। इसके लिए ग्रुप के सदस्यों ने आपस में बातचीत की और परडे दो यूनिट ब्लड डोनेट करने का निर्णय लिया। ग्रुप एडमिन सुनील जायसवाल ने बताया कि उसी कड़ी में सोमवार को ग्रुप के सदस्य चितरंजन सिंह और प्रभात पांडेय ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बारी-बारी से ब्लड डोनेट किया।
सुनील ने बताया कि इससे पहले ग्रुप के सदस्यों की तरफ से यह कहा गया था कि वे ब्लड बैंक में तभी जाकर रक्तदान करेंगे जब ब्लड बैंक को पूरी तरह से सैनिटाइज करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने ग्रुप के सदस्यों के इस कार्य को देखते हुए कोविड-19 में रक्तदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। रक्तदान के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मिथिलेश सिंह समेत ग्रुप के सदस्य अभिषेक सोनी, बंटी आदि मौजूद रहे।