फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अध्यापकों पर करें कार्रवाई

Sat, 01 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में हो रहे नकल व दुर्व्यवस्था को लेकर शासन की सख्ती का असर शुक्रवार को दिखाई दिया । कई केन्द्रों पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ जाने के मामले में  जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक स्कूल के परिचारक को सस्पेंड कर दिया। दो अन्य स्कूलों के सहायक अध्यापकों को सस्पेंड करने का निर्देश संबंधित प्रबंधकों को दिया। एक अन्य विद्यालय पर गैर परीक्षार्थी को बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में स्कूल के लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में भी नकल माफियाओं ने खूब मनमानी की। हालांकि शासन के तेवरों का असर भी देखने को मिला और उड़ाका दल व जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम चक्रमण करती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने रेवती क्षेत्र के संत विश्वनाथ दास बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरुखा गायघाट परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा छात्र परीक्षा देते मिला।

पकड़े गए छात्र के खिलाफ केन्द्र व्यवस्थापक से मुकदमा दर्ज कराया गया और केन्द्र व्यवस्थापक को बदल कर विद्यालय के ही वरिष्ठतम अध्यापक को केन्द्र व्यवस्थापक बनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षार्थियों को नकल कराने के आरोप में परिचारक को भी निलंबित कर दिया। इसके बाद विजय बहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र राम व शिवनारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैरीटार के सहायक अध्यापक हरिप्रकाश को परीक्षा की शुचिता भंग करने के आरोप में जिला विद्यालय निरीक्षक ने निलंबित करने के लिए संबंधित प्रबंधकों  को निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा उप जिलाधिकारी बैरिया व सीओ बैरिया की मौजूदगी में अंबिका सिंह इंटर कालेज कर्णछपरा के केन्द्र व्यवस्थापक ने नरहरि बाबा इंटर कालेज कर्णछपरा के लिपिक वीर बहादुर सिंह पर परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे छात्र को परीक्षा दिलाने व गलत फोटो प्रमाणित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें