रसड़ा। बलिया मार्ग पर स्थित माधोपुर गांव के समीप रविवार की भोर में कोहरे के बीच दो टैंकरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक का चालक आकाश यादव निवासी लालगंज बैरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। और टैंकर में ही फंस गया। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से टैंकर के अगले हिस्से को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इलाज के लिए रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। आकाश यादव दरभंगा से कानपुर जा रहा था। कोहरे के कारण माधोपुर के समीप सामने से आ रहे टैंकर से उसके टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े। कोतवाल ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। संवाद