फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को टीडी कॉलेज चौराहा परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस निकालकर एनपीएस, यूपीएस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ओपीएस की पतंग उड़ाकर इसका विरोध किया। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होती तब तक हम सभी त्योहारों पर और सामाजिक कार्यक्रम में पुरानी पेंशन की मांग करते रहेंगे। महामंत्री विक्रमा यादव ने कहा कि देश-प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलना चाहिए, ये हमारा हक है। इस मौके पर राजेंद्र यादव, शिवजी प्रसाद, मुनीम राम, फिरोज भाई, दिलीप गुप्ता, सुरेन्द्र राम, मीना देवी, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें