फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में चटकी लाठी व चले चाकू, दो जख्मी-

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सिहोरीडीह गांव में रविवार की रात बच्चों के विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर लाठी डंडे व चाकू बाजी हुई। इसमें एक पक्ष से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़कर थाने ले आयी। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिहोरीडीह गांव की देवानन्द व रामसरन राम के घर के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर यह विवाद घर के बड़े बुजुर्गों तक पहुँच गया। इसी बीच एक पक्ष की महिला ने अपने भाइयों को फोन कर बुला लिया। महिला के भाइयों के पहुंचने के बाद मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ लाठी डंडे व ईंट पत्थर भी चलने लगे। एक दो लोगों के घायल होने के बाद मामला चाकू बाजी तक पहुंच गया। दोनों तरफ से जमकर चाकू बाजी भी हुई। इसमें सुजीत कुमार (25) व गुलशन कुमार (21) को गंभीर चोटें आयी। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 को दे दी। जिस पर डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़कर थाने ले आयी। पुलिस घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें