सागरपाली गांव में मंदिर के समीप दरवाजा खोलने लेकर हुए विवाद के दौरान गिराई गई दीवार।
- फोटो : BALLIA
सागरपाली। स्थानीय बाजार में करीब 100 वर्ष पुराना शिव मंदिर है, उसका दरवाजा पश्चिम की तरफ से था। जिसे रविवार की शाम कुछ लोगों द्वारा बंद किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। इस मामले में एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
वीरेंद्र प्रताप गिरी पुराने मंदिर के मुख्य दरवाजे की तरफ से दीवार की जुड़ाई करा रहे थे। इसकी जानकारी जैैसे ही पूर्व प्रधान ओम प्रकाश श्रीवास्तव को हुई वे कुछ पड़ोसी युवाओं के साथ मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण किए गए दीवार को गिरा दिया। जैसे ही दीवार गिरी दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें पूर्व प्रधान ओम प्रकाश श्रीवास्तव (47), प्रज्वल श्रीवास्तव (25) तथा दूसरे पक्ष से वीरेंद्र प्रताप गिरि (50), उत्सव प्रताप गिरि (16), किटू गिरि (18), धर्मेंद्र प्रताप गिरि (35) घायल हो गए। पूर्व प्रधान एवं ग्रामीणों का कहना है मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद करके अतिक्रमण करना चाहते हैं। जबकि वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि हिंदू शास्त्र के अनुसार किसी मंदिर या घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण की तरफ से से नहीं होता है, इसको अशुभ माना जाता है। इसीलिए मुख्य दरवाजा 100 वर्षों से पश्चिम की तरफ से था। इस बाबत फेफना थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व प्रधान ओम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा तहरीर दे दी गई है, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।