रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां ग्राम सभा अंतर्गत बघमरियां गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल पांच लोग चुटहिल हो गए। घायलों को सीएचसी रेवती लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित जय प्रकाश उर्फ टुन-टुन वर्मा की तहरीर के मुताबिक रविवार को करीब आठ बजे रात अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच उसके गांव के धनंजय वर्मा, श्रीकांत वर्मा, मंदीप वर्मा, रोहित वर्मा तथा अरविंद वर्मा पुरानी रंजिश को लेकर डंडा और ईंट-पत्थर से हमला कर दीपू वर्मा, अविनाश वर्मा, शिवानंद वर्मा, नंदन वर्मा को घायल कर दिए। वहीं इसी गांव के दूसरे पक्ष के हीरालाल वर्मा द्वारा दी गई तहरीर में लिखा गया है कि मैं रविवार की रात अपने गांव के सत्य नारायण वर्मा के यहां निमंत्रण में गया था। इस बीच किसी विवाद को लेकर मेरे पुत्र रोहित वर्मा उर्फ गोलू से अविनाश वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा, विक्रांत वर्मा, विशाल वर्मा, विकास वर्मा, सोनू वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, श्रीराम वर्मा, सोनू वर्मा ने गनेश वर्मा के घर में घुस कर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से पीट दिया। विरोध करने पर टुनटुन वर्मा के घर से गणेश के घर पर ईंट-पत्थर लगातार चलाया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के अरविंद वर्मा, धनंजय, आकाश, प्रेमचंद, गोरख वर्मा तथा हरेराम वर्मा एवं दूसरे पक्ष के जय प्रकाश उर्फ टुन-टुन वर्मा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।