बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने मंगलवार को दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में छात्रों के अनुसार संसाधनों की कमी मिली। डीआईओएस ने सत्यापन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
डीआईओएस ने आदर्श उमावि सहतवार का निरीक्षण किया। विद्यालय में प्रयोगशाला नहीं मिला। स्कूल के छात्र उपस्थिति पंजिका में कक्षा आठ में 86, नौ में कक्षा 10 में 85 पंजीकृत छात्र हैं जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यालय द्वारा नौंवी व 10 वीं कुल 2095 छात्रों का पंजीकृत किया गया है। डीआईओएस ने माना कि विद्यालय केवल पंजीकरण के लिए चलाया जा रहा है। विद्यालय में उपलब्ध संसाधन इन छात्रों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उधर, सर्वोदय इंटर कॉलेज सहतवार के निरीक्षण में डीआईओएस ने पाया कि स्कूल के 10 कमरे, छह टीन शेड व दो हॉल हैं। प्रधानाचार्य से मांगने के बावजूद वह अध्यापक व छात्रों की उपस्थिति पंजिका नहीं दिखाए और अन्यत्र चले गए। स्कूल में पठन पाठन का माहौल नहीं पाया गया। विद्यालय की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर कक्षा नौंवी से 12 तक के कुल 2199 छात्रों का पंजीकरण किया गया है। डीआईओएस ने माना कि यह स्कूल केवल पंजीकरण के लिए चलाया जा रहा है। विद्यालय में उपलब्ध संसाधन इन छात्र संख्या के लिए पर्याप्त नहीं हैं।