फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट हैक कर रेलवे टिकट बनाने वाले दो लोगों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी की आरपीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर सहतवार कस्बा से दो लोगों को ऑनलाइन टिकट बनाने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सहतवार कस्बा के पंच शिव मंदिर के पास स्थित दीपक डिजिटल कम्युनिकेशन का संचालन होता है। जहां रेलवे टिकट, एयर टिकट समेत अन्य कार्य किया जाता है। इनके द्वारा रेलवे विभाग की साइट को हैक कर फर्जी तरीके से आरक्षण टिकट बनाया जाता था। सोमवार को मुुखबिर की सूचना पर वाराणसी से बलिया के सहतवार पहुंची आरपीएफ टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। आरपीएफ की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें