बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतकों के स्वजनों की तहरीर पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के आदर निवासी रमेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी को उनके भाई विनोद सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे।
नारायनपुर मार्ग पर एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां दो माह के उपचार के बाद विगत 6 अप्रैल को मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना 20 अप्रैल को हुई थी। बांसडीह कस्बा के वार्ड नं 13 निवासी चंदन की शाहपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भाई अखिलेश कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चालक व गाड़ी की तलाशी की जा रही है।