कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनीसराय के भृगु आश्रम निवासी 40 वर्षीय अविनाश श्रीवास्तव अपने घर से शनिवार की सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक की की तरफ गया था।
इसी बीच वह किसी ट्रेन के जद में आकर कट गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर, फेफना थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को अप सद्भावना एक्सप्रेस से कटकर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी 70 वर्षीय कमलाकांत मिश्र की मौत हो गई।