फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: विवादित स्थल पर स्थापित की हनुमान जी की प्रतिमा, हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

Mon, 31 Oct 2022 03:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के बहादुरपुर कारी गांव में रविवार आधी रात प्रतिमा की स्थापना करने को लेकर विवाद होने के बाद 34 नामजद सहित 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बहादुरपुर कारी गांव के पूरवा पृथ्वी बांध के पास छठ पूजा घाट का आवासीय पट्टा होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विवादित स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति रख दिया। मामले की सूचना पट्टाधारकों ने पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो मामला और गरमा गया। पुलिस पर पथराव होने से पुलिस वैन के साथ ही कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एडिशनल एसपी, उपजिलाधिकारी सहित भारी पुलिस बल के साथ पीएसी भी मौके पर पहुंची। मामले को लेकर रविवार रात में ही पुलिस ने 34 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ग्राम प्रधान सहित अन्य सात लोगों को घर से गिरफ्तार किया। 

क्या है विवाद का कारण

 घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीणों की माने तो बहादुरपुर कारी के अन्य पुरवे खेदुरा के बाशिंदों का विवादित स्थल छठ घाट रहा है। जहां पर वह वर्षों से पूजा करते आ रहे हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2015 में उस स्थान पर दर्जन भर लोगों का आवासीय पट्टा हो गया। तभी से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

पट्टा के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा भी है। ग्रामीणों ने छठ के दिन पट्टा वाली जगह पर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के ही हनुमान जी की मूर्ति रख दी जिसे हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव होने से बवाल हो गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें