रेवती। बैरिया मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सुरेश सिंह (52) व द्वारिका यादव (58) निवासी मूनछपरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान सुरेश सिंह की मौत हो गई। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल द्वारिका यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां द्वारिका की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सुरेश सिंह गांव के ही द्वारिका यादव के साथ लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण में शामिल हो कर साइकिल से वापस घर आ रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से दोनों व्यक्ति साइकिल सहित सड़क पर गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया।