विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर बजार में बृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े दस बजे रिश्तेदार के इंतजार में खड़े 16 वर्षीय किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक एवं शव को अपने कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुपापाली निवासी सर्वेश पटेल पुत्र राजेश पटेल शुक्रवार रात्रि मालीपुर बाजार में मिठाई खरीद रहे रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था। नगरा-बेल्थरा मार्ग पर नगरा की ओर रहा ट्रक मालीपुर बजार में चार पहिया वाहन को बचाने में अनियंत्रित हो गया।
सड़क पर खड़े किशोर को रौंदते हुए आगे चला गया। युवक दो भाइयों में छोटा था तथा काफी मिलनसार स्वभाव का था। पिता राजेश मालीपुर बजार में ही स्टूडियो चलाते हैं। युवक की मौत की सूचना पर गांव घर में कोहराम मच गया।