फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भूमि खाली करवाने के लिए भिड़े दो पक्ष, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चट्टी पर मंगलवार की रात किराये पर दी गई भूमि खाली करवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 जवानों के सामने ही दोनों पक्षों में लाठी डंडा व ईंट पत्थर चलने लगे। दो समुदाय के बीच विवाद होने के कारण मौके पर थाना प्रभारी सुशील दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष के ममता देवी व पति पप्पू पासवान व दूसरे पक्ष के शैरूनिशा चोटिल हो गई। सीओ सीटी श्यामकांत ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शिवपुर चट्टी स्थित इंटर कॉलेज के पास पप्पू पासवान की भूमि है। उन्होने युसूफ को किराये पर दी थी। युसूफ आगे दुकान व पीछे परिवार के साथ रहता था। उक्त भूमि को खाली करवाने के लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रात में भूमि खाली करवाने को लेकर पप्पू व युसूफ के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-112 के जवान बीच बचाव कर रहे थे। उसी बीच दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने एक पक्ष के शैरूनिशा पत्नी युसूफ व दूसरे पक्ष के पप्पू पासवान व उनकी पत्नी ममता देवी को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं, युसूफ मौके पर भाग निकला। थानाध्यक्ष सुशील दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष के कुल तीन लोगों को चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें