फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में बुधवार की सुबह एक पक्ष के संतोष सिंह एवं दूसरे पक्ष के राजेश साहनी बीच चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर के साथ लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी संतोष सिंह एवं राजेश साहनी के बीच बुधवार को चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। आसपास के लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। बुधवार की सुबह पुन: एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे एवं ईट-पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के संजय सिंह (40) एवं दूसरे पक्ष के राजाराम साहनी (39) व अरविंद साहनी (32) घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें