स्वजातीय सम्मेलन में गए थे निषाद समाज के लोग
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार गांव में रविवार को निषाद समाज के लोगों की सभा थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय निषाद, सांसद गोरखपुर पहुंचे थे। यहां स्वजातीय बंधु सम्मेलन का आयोजन था। उधर, गांव के ही छह युवक उनकी डेंगी लेकर सुरहाताल में संडे सेलिब्रेट करने पहुंचे, जहां सेल्फी लेते हुए डेंगी पलट गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार युवकों को पास के लोगों ने बचा लिया।