फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी सहित दो को ट्रक ने रौंदा

Tue, 06 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 अंतर्गत धरनीपुर गांव के पास सोमवार को आधी रात को अनियंत्रित ट्रक की जद में आने से बाइक सवार सैन्यकर्मी और एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क के नीचे चला गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बैरिया थाना अंतर्गत तिवारी के मिल्की निवासी आर्मी का सिपाही भगवान पाल (26) और उसका दोस्त रंजन यादव (20) एक ही बाइक से सोमवार की रात जिला मुख्यालय जा रहे थे। संजय अपने मित्र भगवान पाल को ट्रेन पर चढ़ाने जा रहा था।

दोनों दुबहर थाने के धरनीपुर मोड़ (चित्रसेन ब्रह्मबाबा मंदिर) के पास पहुंचे थे कि जिला मुख्यालय से बैरिया की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों की सूचना पर दुबहर थाने के दारोगा रामअवधेश राय अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और रात में ही अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक भगवान पाल पिछले आठ साल से आर्मी में नौकरी कर रहा था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह छुट्टी लेकर आया हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें