दुबहर। प्रतिबंध के बाद भी वसूली कर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बालू लदे ट्रकों को पास कराने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को दुबहर थाने के दो अन्य दरोगाओं सुरजीत सिंह और हरिशंकर मिश्रा को भी लाइन हाजिर कर दिया।
ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने गुरुवार की रात जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंच कर बालू लदे ट्रकों को पैसा लेकर पार कराने को देखा और पुलिस अधीक्षक को फोन कर कार्रवाई कराई थी। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने दुबहर थाने के प्रभारी और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया था। साथ ही 11 कांस्टेबलों को लाइन हाजिर किया था। वसूली कर बालू लदे ट्रकों को जनेश्वर मिश्र पुल से पार कराने में संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने दुबहर थाने के दो अन्य दरोगाओं सुरजीत सिंह और हरिशंकर मिश्रा को भी लाइन हाजिर कर दिया।
प्रदेेश राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने गुरुवार की रात छापेमारी कर प्रतिबंध के बाद पैसा लेकर बालू लदे ट्रकों को जनेश्वर मिश्र सेतु से पास कराने की घटना पकड़ी थी। इस मामले में थानाध्यक्ष और दो आरक्षियों को निलंबित किया गया था और 11 कांस्टेबल लाइनहाजिर किए गए थे। इसके बाद भी सेतु पर बालू लदे ट्रकों और ट्रैक्टर ट्रालियों का आवागमन ठप नहीं हुआ। शुक्रवार की रात बालू लदी आठ ट्रैक्टर ट्रालियां बिहार से यूपी पहुंची।