फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चक्की नौरंगा में दो और मकान गंगा में समाए

विज्ञापन
नगर के निहोरा स्कूल से छुटने के बाद नाव के सहारे अपने घरों की जाती स्कूली छात्राएं और अन्य।संवा
विज्ञापन
मझौवां/ दयाछपरा। गंगा का जलस्तर अभी भी एक सेमी प्रतिघंटा बढ़ाव पर है। उफनाई गंगा की लहरें हाई फ्लड लेवल की ओर तेजी से बढ़ रही है। नदी और हाई फ्लड लेवल के बीच का फासला मात्र एक मीटर रह गया है। अब गंगा के जलस्तर में कमी के संकेत मिलने लगे हैं। बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज में गंगा घटाव पर है और वाराणसी में स्थिर हो गई है। ऐसे में बुधवार को जलस्तर स्थिर होने की उम्मीद है। इधर, गंगा की कटान से चौकी नौरंगा में राम व बच्चा लाल राम का मकान विलीन हो गया। नेशनल हाईवे-31 के डेंजर प्वाइंट पर बैकरोलिंग धारा का दबाव बना हुआ है। स्परों के नोज पर गंगा की धारा टकराकर विपरीत दिशा में प्रवाहित होने से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। भरसौता से लेकर टेंगरही बिड़ला बांध से लगायत नदी के दक्षिण दिशा में स्थित चक्की नौरंगा तक उग्र हो गई है। बाढ़ से 60 हजार की आबादी प्रभावित हैं। घरों में पानी घुसने से लोग छतों पर प्लास्टिक तले रहने को मजबूर हैं। गांव के रास्तों पर 5 फीट पानी भरने से लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर मंगलवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.370 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में 1 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। गंगा नदी मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर से 755 सेमी व रेड लेवल 57.615 मीटर से 1.755 मीटर ऊपर है।
विज्ञापन

चक्की नौरंगा में अब तक 97 मकान कटे
मझौवां। गंगा नदी के दक्षिण दिशा में स्थित चक्की नौरंगा में कटान और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। चक्की नौरंगा गांव में दूसरी बाढ़ में 22 मकान, तीसरी बाढ़ में 68 आशियाने और चौथी बार गंगा के विनाशकारी लहरों में 7 घर विलीन हो गए। अब तक कुल 97 परिवारों के छतों का नामों निशान मिट चुका है। पीने का पानी, रोशनी, भोजन, पशुओं का चारा और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी हो गई है।
प्राविसुघरछपरा, प्रावि गोपालपुर और प्रा.वि उदई छपरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदई छपरा, पानी टंकी, पीएन इंटर काॅलेज दूबे छपरा, अमरनाथ मिश्र पीजी काॅलेज दूबेछपरा, यशोदा देवी बालिका इंटर काॅलेज दूबेछपरा, महाबीर सिंह इंटर काॅलेज बादिलपुर, प्रावि हृदयचक, प्रावि बादिलपुर, प्रावि राजपुर, निर्माणाधीन इण्टर काॅलेज नौरंगा, प्राथमिक विद्यालय चक्की नौरंगा समेत एनएच-31 से दक्षिण स्थित अधिकतर स्कूलों में बाढ़ का पानी 4 से 5 फीट भर चुका है।
विज्ञापन

चूड़ी बेचने वाली को युवक ने डूबने से बचाया
दया छपरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के चिंतामणि राय के टोला जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की शाम चूड़ी बेचने वाले चमेली पुत्री कियामू अंसारी निवासी मुरली छपरा को बाढ़ की पानी में डूबने से युवक ने बचा लिया। शाम को वह चूड़ी बेचकर अपने घर जा रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के दयाछपरा से ज्यों ही चिंतामणि राय के टोला जाने वाले रास्ते पर पहुंची तो रास्ते पर बाढ़ का पानी हो जाने से उसका पैर फिसल गया। जब तक वह संभलती गड्ढे में डूबने लगी। शमशाद अंसारी ने चमेली को बचा लिया। अनिल सिंह, मैनेजर सिंह और धनंजय सिंह ने उप जिलाधिकारी बैरिया से तत्काल प्रभाव से दया छपरा ढाला के पास नाव की व्यवस्था करने की मांग की हैं।
नरहीं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से दीयारा में पानी भर जाने के कारण पशुपालकों को अपने मवेशियों को नाव के सहारे ले आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोट अंजोरपुर, इच्छा चौबे का पूरा, मिल्की, मठिया, शाहपुर बभनौली, नरहीं, गंगहरा,कुल्हड़िया,बड़का खेत पलिया खास,सवरनपुर,बेल्सीपाह आदि गांवों में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, घोड़ों का पालन किया जाता है। इन मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें