फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फाॅल्ट ठीक करने जा रहे दो लाइनमैन को बदमाशों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर ठेकहां गांव के सामने स्थित टेंगरहां नाला पुल पर बदमाशों ने दो लाइनमैन को रोककर उनकी पिटाई की और असलहे के बल पर उनका मोबाइल छीन लिया। कट्टे की मुठिया से लाइनमैन के सिर पर वारकर लहूलुहान कर दिया और भाग गए। सूचना के बाद चांददीयर चौकी पुलिस जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

लोकधाम ठेकहां विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन भरत तिवारी व मनभरन यादव शिवन टोला गांव के निवासी हैं। रविवार की देर रात 11 बजे बिजली गिरने से उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद होने की सूचना पर दोनों उसे ठीक करने के लिए उपकेंद्र जाने के लिए निकले थे। भरत तिवारी के अनुसार ठेकहां गांव के सामने स्थित टेंगरहां नाला पुल पर बाइक से खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। तमंचा सटा दिया और बोले कि बाइक छोड़कर भाग जाओ। इसी बीच बदमाशों के चार साथी और आ गए। मोबाइल छीन लिया। हमने शोर मचाया तो तमंचे की मुठिया से वारकर भाग गए। पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। पुलिस ने दोनों लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीओ उस्मान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें