फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ रविवार को एक युवक ने घर में जबरन खींचकर दुष्कर्म किया। मामले में उलाहना देने के लिए आरोपी के घर पहुंचे किशोरी के पिता की पिटाई कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी अपने घर से अलग रह रहे चाचा के घर जा रही थी। किशोरी के पिता मजदूरी करने गए थे। इस दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पिता शाम को लौटे तो पीड़ित किशोरी ने पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता घटना की शिकायत करने आरोपी के दरवाजे पर गए तो आरोपी और उसके परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। किसी तरह आसपड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर शांत कराया। पीड़ित पुत्री को लेकर थाने पहुंचा। लिखित तहरीर में चार लोगों को आरोपित किया। एक पर दुष्कर्म और शेष तीन पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, मारपीट आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें