फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का ढ़ांचा गिरने से मलबे में दबे चार मजदूर, दो की मौत, दो लोग घायल

Wed, 25 Mar 2026 01:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में सरयू पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर बुधवार को  हादसा हुआ। पुल के पिलक का काम करते समय ढांचा गिरने से मलबे में चार मजदूर दब गए। सभी को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां दो की मौत हो गई।  
विज्ञापन
पुल पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बेल्थरारोड क्षेत्र में तुर्तीपार पुल के पास सरयू पर बन रहे नए पुल पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। उभांव थाना अंतर्गत खैरा- मधुबनी गांव में बुधवार सुबह निर्माणाधीन पुल के पिलर पर काम करते समय लोहे का एक ढांचा अचानक गिर गया। जिसके मलबे में चार मजदूर दब गए। 

विज्ञापन


सभी को जेसीबी की मदद से मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया और सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पप्पू (30) और अमित (30) निवासी लखीमपुर खीरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जुगल (27) निवासी पीलीभीत गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। एक अन्य मजदूर को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें