फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर/रसड़ा। दुबहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवा के हरलाल छपरा निवासी 22 वर्षीय युवक की लगने से बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। वहीं, फेफना थाना अंतर्गत कल्यानीपुर में शुक्रवार की रात्रि पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगनेे से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगवा हरलाल छपरा निवासी अंजनी कुमार पाठक (22) मां काली जी के मंदिर पर 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन संपन्न कराने के बाद रात 8 बजे मंदिर पर का सामान सुरक्षित कर रहा था। तभी टेंट के खंभे में करंट आ गया। इसकी जद में आने के कारण उनकी मौत हो गई। अंजनी काफी मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। से पूरे क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। शुक्रवार की सुबह शिवरामपुर घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके पिता रामजी पाठक ने दी। उधर, फेफना थाना अंतर्गत कल्यानीपुर में शुक्रवार की रात्रि पंखे का प्लग लगते समय करंट लगने से 55 वर्षीय गंगा राजभर गम्भीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें