फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग लगने से दो झोपड़ियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

काजीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश के घर में सोमवार को देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों का सामान भूसा, गेहूं आदि जलकर राख हो गया। आग उस समय लगी, जब परिवार के लोग अपने ही गांव के बाजार में सब्जी बेचने गए हुए थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन से बताया कि आपके घर पर आग लग गई है।
गांववालों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ओमप्रकाश तुरैहा ने बताया कि मेरी दो झोपड़ी और सामान जलने से मेरी साल भर की मेहनत बेकार हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें